Thursday, February 14, 2013

जंगल कप


इन्द्रधनुष का गोल बना कर
बादल का मैदान जमाकर
सोमवार को हुआ था पोल
मिलकर खेलेंगे  फुटबॉल
हाथी, भालू, बंदर, तोता

मंगल को जंगल कप होता
छम से बिल्ली बुध को आई
जब चूहों की बारी आई
गुरु को हाथी दादा आये
सूंड मार कर बॉल उड़ाए

शुक्र को खूब झमा-झम झम
नाचे मोर छमा छम छम
शनि को आए भालू भाई
आधे मैदान दौड़ लगाई
दौड़ हांफते दिये दो गोल
जंगल मे खेली फुटबॉल

रविवार को बदली चाल
चींटी ने किया कमाल,
मिलकर जीता जंगल फुटबॉल

9 comments:

  1. aap ki kavita meri kavita jaisi h. ye h meri kavita.

    haathi k suund hoti hai
    battak k choch hoti hai
    chidiya k choch hoti hai
    kauve k choch hoti hai
    bakri k puunch hoti hai
    sher k mu hota hai
    har koi raat ko sota hai
    din m har koi jagta hai
    jo din ko jb sota hai
    wahi raat ko jagta hai
    kauve ka rang kaala hai
    mohan ka chota bhai lala hai
    mujhko kuch nai aata hai
    fir bhi geet ban jaata hai
    :P :P :P :P

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया प्रवीणा

    ReplyDelete
  3. हाथी दादा ओढ़ लबादा जा पहुंचे बाज़ार
    जूते की दूकान देख कर मांगे जूते चार
    भालू जूते वाला बोला दादा कर दो माफ़
    इतने बड़े ना जूते बनते बड़ा तुम्हारा नाप

    ReplyDelete
  4. प्यारी कविता ....
    किया कमाल ...खूब धमाल ..!!

    ReplyDelete
  5. आप का ब्लॉग बहुत सुंदर है । क्या आप अपना ई मेल आई डी देंगी मेरा ई मेल आई डी है anitakumar3@gmail.com

    ReplyDelete
  6. सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  7. वाह!! सप्ताह के दिनों को याद करवाने का अच्छा तरीका बच्चों के लिए 😀❤️

    ReplyDelete